लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर धरना दे रहे बॉन्ड डॉक्टरों और पुलिस के बुधवार को भी तीखी बहस और धक्का मुक्की हुई। डॉक्टरों ने पुलिस पर स्टेथोस्कोप तोड़ने और एप्रेन फाड़ने का आरोप लगाया है। बुधवार की शाम करीब चार बजे गांधी प्रतिमा के पास पहुंच डॉक्टरों ने धरना शुरू कर दिया। धरने की शुरूआत राष्ट्रगान गाकर और एक सुर में समान वेतन की मांग उठाकर की। मंगलवार की कार्रवाई से नाराज डॉक्टरों ने पुलिस पर बर्बरता, अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाते हुए ताली बजाकर विरोध भी जताया। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का आरोप है कि मंगलवार को पुलिस ने पुरुष और महिला डॉक्टरों को खींचकर जबरन बसों में भरा। विरोध कर रही महिला डॉक्टरों को भी नहीं बख्शा गया। कुछ डॉक्टरों को ईको गार्डन तो कुछ को पुलिस लाइन ले जाया गया। डॉक्टरों का आरो...