लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे के गजेटेड संवर्ग के अधिकारी के रूप में धनंजय मिश्रा ने 23 अक्तूबर को गोरखपुर में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम, आईटी एवं रिजर्वेशन) का पदभार ग्रहण किया। वह बाराबंकी के हनुमानपुरी निवासी हैं। वर्ष 1995 में वीसीआरसी के माध्यम से रेलवे सेवा प्रारंभ की। अपने सेवाकाल में उन्होंने मथुरा, आगरा एवं बरेली स्टेशनों पर विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने लखनऊ में आईआरसीटीसी में सहायक प्रबंधक के रूप में भी सेवाएं दीं। नई जिम्मेदारी संभालने से पूर्व वे भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान लखनऊ में प्रशिक्षण समन्वयक के पद पर कार्यरत थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...