Lucknow News: दौरे में खुली पोल, ऑक्सीजन यूनिट से सक्शन पाइप गायब
लखनऊ, जुलाई 28 -- Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल के नवनियुक्त निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान के पहले ही निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। मंगलवार को करीब एक घंटे तक इमरजेंसी का जायजा लेने के दौरान उन्हें कई गंभीर खामियां मिलीं। सबसे बड़ी लापरवाही इमरजेंसी के बेड पर लगी ऑक्सीजन यूनिट में सक्शन पाइप गायब मिलने की रही। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए 24 घंटे के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सुबह आठ बजे निदेशक इमरजेंसी में पहुंचे। बेड की दीवार पर लगे ऑक्सीजन यूनिट में सक्शन पाइप गायब था। इस पाइप से मरीज के गले में जमा कफ, खून अथवा अन्य रुकावट को निकाला जाता है। इसके अभाव में गंभीर मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति को गंभीर मानते हुए उन्होंने इमरजेंसी की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.