लखनऊ, सितम्बर 5 -- Lucknow News: यूपी के पांच एक्सप्रेसवे के निकट चिह्नित नौ स्थानों पर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग लॉजिस्टिक क्लस्टर (आईएमएलसी) विकसित किए जाएंगे। कुछ स्थानों पर भूमि अधिग्रहण हो चुका है और कुछ की प्रक्रिया चल रही है। इन स्थानों पर अवस्थापना संबंधी सुविधाएं विकसित करने के लिए 2000 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इन पैसों से औद्योगिक क्लस्टर में जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया यूपी के 26 जिलों में 27 स्थानों पर एक्सप्रेसवे के समीप मैन्युफैक्चिरिंग क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। मेरठ, हरदोई, संभल, उन्नाव व फिरोजाबाद नोड में निवेशकों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 16 औद्योगिक इकाइयों को भूमि दी गई है। अमरोहा, फिरोजाबाद, अमेठी, सुल्तानपुर, बदायूं, इटावा, हमीरपुर, जालौन तथा उन्नाव आईएमएलसी ...