Lucknow News: दो सप्ताह से जलभराव, घरों में कैद लोग, बीमारी का खतरा
लखनऊ, सितम्बर 8 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज के दाऊदनगर, मामा कॉलोनी और पवन कालोनी में करीब दो सप्ताह से भीषण जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मिल्लत नगर रोड भी पानी में डूबा है। तमाम गलियों में जलभराव इतना अधिक है कि लोग घरों से निकल नहीं पा रहे हैं। जरूरी काम से बाहर निकलने वालों को घुटने से लेकर कमर तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई घरों तक गंदा पानी पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकत्री ममता त्रिपाठी ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम प्रशासन से पानी निकलवाने की गुहार लगाई। लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। जलभराव के कारण रास्तों पर गंदगी और बदबू फैल रही है। घरों में आने वाला पानी भी बदबूदार और गंदा होने की शिकायत है। इससे लोगों के सामने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.