Lucknow News: दो लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लखनऊ, अगस्त 9 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। कैसरबाग में पत्नी से कोर्ट में चल रहे विवाद से डिप्रेशन में आए अधेड़ ने जान दे दी। वहीं निगोहां में एक युवक ने घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली।कैसरबाग के घसियारिमंड़ी निवासी आलोक गुप्ता (48) मजदूरी करते थे। छोटे भाई अविनाश ने बताया कि आलोक की शादी 14 साल पहले गीता देवी से हुई थी। मामला कोर्ट में चल रहा था। इसी तनाव के चलते आलोक डिप्रेशन में रहने लगे थे। वहीं, निगोहां के नारायण खेड़ा निवासी अवधेश कुमार (28) ने शनिवार देर रात घर में दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। निगोहां पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.