Lucknow News: दो लोगों के खातों से उड़ाए 6.22 लाख
लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। राजधानी में साइबर जालसाजों ने एक बार फिर लोगों को निशाना बनाया। अलग-अलग मामलों में महिला समेत दो लोगों के खातों से करीब 6.22 लाख रुपये निकाल लिए। एक मामले में ग्रीन गैस का कर्मी बनकर लिंक भेजा गया तो दूसरे में यूपीआई के जरिए रुपये निकाले गए।साउथ सिटी निवासी विशाल तिवारी के मुताबिक ग्रीन गैस लिमिटेड का कर्मी बनकर कॉल आई और 13 रुपये बिल भरने के लिए लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 4.35 लाख रुपये कट गए। वहीं बिजनौर के न्यू औरंगाबाद सपना सिटी निवासी शोभा देवी और बेटी रेशमा देवी के इंडियन बैंक खाते से 19 से 22 जुलाई के बीच कई बार में 1,86,808 रुपये निकल गए। शोभा ने बिजनौर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.