Lucknow News: दो लाख की रंगदारी न देने पर छात्र के लगाई पिस्टल, बेल्ट से पीटा
लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: बीबीडी इलाके में छात्र प्रिंस यादव ने दो लाख रुपये रंगदारी देने से इंकार किया तो कनपटी पर असलहा लगाकर नौ दबंगों ने बंधक बना लिया। इसके बाद बेल्ट से जमकर पीटा। पुलिस ने छात्र की तहरीर पर नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रिंस के मुताबिक वह शक्ति अपार्टमेंट में रहते हैं। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब सवा दो बजे मृदुल राय, राकेश गुप्ता, विवेक, गुलशन, आदित्य और चार अन्य लोगों ने दरवाजे पर दस्तक दी। दरवाजा खोलने पर फ्लैट में घुसे। पिस्टल सटा दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध पर खींचते हुए अपार्टमेंट के बाहर ले गए। बेल्टों से जमकर पीटा। किसी तरह धक्का देकर भागा तो हमलावरों ने पिस्टल लेकर दौड़ा लिया। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.