Lucknow News: दो महिलाओं के खातों से उड़ाए 2.33 लाख रुपये
लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: लखनऊ,संवाददाता। साइबर ठगों ने बैंककर्मी बनकर और यूपीआई के जरिए दो महिलाओं के खातों से 2 लाख 33 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की है।इंदिरानगर के शक्तिनगर मुरारीनगर निवासी रंजीत कौर के इंडियन बैंक गोमतीनगर और केनरा बैंक महानगर शाखा के खातों से कई बार में 1,96,988 रुपये निकाले गए। रुपये कटने का मैसेज मिलने पर उन्होंने गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।वहीं अलीगंज के बनारसी टोला निवासी रुखसार अतीक अंसारी के यूको बैंक आईटी कॉलेज शाखा के खाते से 10 जुलाई को बैंककर्मी बनकर कॉल कर ओटीपी लेकर 36 हजार रुपये उड़ा लिए गए। पीड़िता ने अलीगंज थाने में रिपोर्ट दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.