Lucknow News: दो पक्षों में लाठी, डंडे और रॉड से मारपीट
लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: इटौंजा, संवाददाता। महिगवां में गुरुवार रात बच्चों की लड़ाई के बाद उनके परिजनों के बीच झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों में लाठी डंडे, रॉड और पत्थर चले। घटना में सात लोग जख्मी हुए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। टिकरी गांव के रामगोपाल का आरोप है वह खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। तभी विपक्षी मोहित आदि ने उनको, पत्नी निर्मला, बेटे जयदीप, अखिलेश को लोहे के रॉड, पत्थर आदि से पीटा। वहीं दूसरे पक्ष के मोहित, श्याम बिहारी ने भी मारपीट का आरोप लगाया, जिसमें श्याम बिहारी, मोहित समेत तीन लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य ने बताया दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.