Lucknow News: दो दिनों से लापता युवक का मिला शव
लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। दो दिनों से लापता युवक का शव रविवार सुबह फुलवरिया बाइपास पर प्लाट में मिला। पुलिस के मुताबिक युवक नशा करने का आदी था, शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। ईसाई मिशनरीज के कुष्ठ रोग संस्थान ज्योति नगर की कॉलोनी में मनोज (35) पत्नी के साथ रहता था। मनोज वहीं साफ-सफाई का काम करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को मनोज काफी नशे की हालत में था और परिजनों को कुछ बताये बिना ही चला गया। तब से परिजन तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह लगभग साढे छह बजे घर से थोड़ी दूर फुलवरिया बाइपास पर ग्रामीणों ने खाली प्लाट पर शव पड़ा देखा। पत्नी मन्नू कुमारी ने पति के रूप में पहचान की। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक मौत का कारण पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.