लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: अमीनाबाद के मॉडल हाउस स्थित तारक मुखर्जी रोड और कैंट रोड के उदयगंज में बृहस्पतिवार को दो डाले जल गए। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। एफएसओ हजरतगंज माम चंद बडगूजर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 1:54 बजे तारक मुखर्जी रोड पर किनारे खड़े डाले में आग लग गई। वह दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आधे घंटे में आग बुझा ली। रात करीब सवा दो बजे उदयगंज में खड़े डाले में आग लगने की सूचना मिली। वहां भी टीम ने एक गाड़ी की मदद से 20 मिनट में आग बुझा ली। दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। जांच में दोनों वाहनों में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...