लखनऊ, जुलाई 2 -- Lucknow News: लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने घर से चोरी हुए दो मोबाइल संग दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दक्षिण पंचमुखी मंदिर अंजनी विहार नरपतगंज निवासी नवीन कुमार ने बीती एक जुलाई को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि बीती 13 जून को उनके घर से ओप्पो और रेडमी कंपनी के दो मोबाइल चोरी हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से दोनों चोरों की पहचान की। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नरपतगंज अंडरपास के पास से सदर बाजार आशा कॉलोनी, कैंट निवासी प्रियांशु जायसवाल और वर्तमान में कल्ली पश्चिम, नरपतगंज निवासी अमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दोनों के पास से चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि प्रियांशु वर्ष 2022 में वजीरगंज थाने में लूट व चोरी के ...