Lucknow News: दो घंटे की बारिश के बाद जाम हुए तिराहे-चौराहे
लखनऊ, अगस्त 21 -- Lucknow News: शाम के पीक आवर्स के दौरान छह से आठ बजे के बीच हुई दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। बारिश थमते ही सड़कों पर वाहनों का दबाव अचानक औसत से तीन गुना बढ़ गया, जिससे प्रमुख चौराहे और तिराहे पूरी तरह चोक हो गए। एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ट्रैफिक सिग्नल बंद होने और सड़कों पर पुलिस की गैरमौजूदगी ने स्थिति को और विकराल बना दिया। सड़कों पर जलभराव और कतारों के बीच पैदल यात्रियों से लेकर कार-बाइक सवार घंटों फंसे रहे। जाम में अटकी एंबुलेंस और वीआईपी वाहनों के सायरन से लोग परेशान होते रहे। पॉलीटेक्निक से कमता और चिनहट से लेकर मटियारी तक वाहनों की कतारें लगी रही। वहीं गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस पकड़ने वाले यात्रियों की ट्रेन छूटने के डर से धड़कनें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.