लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: बंथरा में रविवार को दोस्तों संग नगवा नाले में नहाने गया हाईस्कूल छात्र साहिल (18) तेज बहाव से गहराई में समा गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसडीआरएफ टीम के देर से पहुंचने पर परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। हालांकि एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन छात्र को तलाश नहीं सकी। कृष्णा नगर के पंडित खेड़ा निवासी जितेंद्र का बेटा साहिल (18) रविवार दोपहर स्वीमिंग पूल में नहाने जाने की बात कह कर घर से निकला था। वह अमौसी निवासी दोस्त कृष्णा सिंह और आशू रावत व दो अन्य के साथ आशू के रिश्तेदारी बंथरा के भदोई गांव पहुंच गया। वहां से सभी लोग खुर्रमपुर के पास नारायणपुर फतेहगंज रोड स्थित नगवा नाले पर पहुंचे, जहां नहाने के लिए पुलिया पर से सभी ने छलांग लगाई। परिजनों के मुताबिक, साहिल नाल...