Lucknow News: दोस्ती की आड़ में 66 लाख की ठगी, निवेश के नाम पर बैंक खाता खाली
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: बीबीडी थाना क्षेत्र में दोस्ती की आड़ में एक युवक ने परिचित के बैंक खाते से करीब 66 लाख रुपये उड़ा दिए। आरोपी ने निवेश और साझेदारी का झांसा देकर खाते से जुड़े सभी दस्तावेज अपने पास रख लिए और कुछ ही घंटों में रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी। पीड़ित की तहरीर पर बीबीडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलिया निवासी और वर्तमान में कपीश विहार कॉलोनी में रहने वाले राजीव कुमार सिंह जीयोवान्टा रिसोर्सेज (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिचित अभिषेक पांडेय ने कंपनी में निवेश व साझेदारी कराने की बात कही। अभिषेक के कहने पर उन्होंने खुर्रमनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा में चालू खाता खुलवाया। अभिषेक ने भरोसा दिलाया कि उसके परिचित निवेश की रकम इसी खाते में भेजेंगे। आरोप ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.