लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में भव्य और उत्साहपूर्ण तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.जय प्रकाश सैनी ने किया। तिरंगा यात्रा में विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी , राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अधिकारियों व कैडेट्स ने बड़ी संख्या में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत टैगोर लाइब्रेरी से हुई, हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे विद्यार्थियों, शिक्षकों और एनसीसी-एनएसएस के सदस्यों ने पूरे जोश के साथ रैली में हिस्सा लिया। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर यह यात्रा विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिवाजी ग्राउंड स्थित छत्रपति शिवाजी म...