Lucknow News: देव दीपावली पर पर्यटकों को मिलेगा 'दिव्य काशी अनुभव'
लखनऊ, अक्टूबर 21 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। वाराणसी के गंगा घाटों पर देव दीपावली-2026 की अलौकिक आभा को करीब से अनुभव करने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग ने खास टूर पैकेज तैयार किया है। देव दीपावली के अवसर पर काशी की आध्यात्मिक आभा, दीपों से सजे गंगा घाटों और समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत का अविस्मरणीय अनुभव कराने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) ने चार दिन और तीन रात वाले विशेष 'देव दीपावली- दिव्य काशी अनुभव' टूर पैकेज तैयार किया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस पहल के माध्यम से देश-दुनिया से आने वाले पर्यटक काशी की प्राचीन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और देव दीपावली की भव्यता को एक ही यात्रा में अनुभव कर सकेंगे। इस दिव्य अनुभव को पैकेज के रूप में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.