Lucknow News: देवी का साया का डर दिखाकर टप्पेबाजों ने लूटे रुपये और जेवर
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: रहीमाबाद क्षेत्र के बंजारन खेड़ा चौराहे के पास टप्पेबाज साइकिल सवार दंपति को देवी का साया और अनहोनी का डर दिखाकर उनसे 656 रुपये नकद और जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैथुलिया गांव निवासी सतगुरु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी कंचन और 11 माह के बच्चे के साथ साइकिल से बदौरा गांव मिट्टी लेने जा रहे थे। जैसे ही वे बंजारन खेड़ा चौराहे के आगे पहुंचे, एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे पता पूछा। कुछ ही देर बाद एक अपाचे बाइक सवार दूसरा युवक भी वहां आ पहुंचा। आरोप है कि बाइक सवार ने बातचीत के दौरान अचानक कहा कि आप दोनों पर देवी का साया है और घर में जल्द कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। बचाव के लिए उसने कहा कि अपने पास रखे सभी रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.