Lucknow News: दूसरी मंजिल से गिरकर रिटायर हेड कांस्टेबल की मौत
लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: सरोजनी नगर के साईं एकेडमी में शनिवार रात दिल्ली पुलिस के रिटायर हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह (62) की छत की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह छत पर टहल रहे थे। घटना की सूचना पाकर मौके आसपास लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सरोजनी नगर इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी में रहने वाले राजेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद से रिटायर थे। नौकरी के दौरान वह भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी की सुरक्षा में भी तैनात रहे थे। राजेंद्र सिंह के भाई प्रदीप ने बताया कि उनका बेटा आरुष सरोजनी नगर स्थित साई अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा है। वहीं हास्टल में रहता है। राजेंद्र सिंह दशहरे की छुट्टी के चलते उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.