Lucknow News: दूध लेने जा रहे बुजुर्ग पर पिता-पुत्र ने किया हमला
लखनऊ, सितम्बर 15 -- Lucknow News: लखनऊ। कृष्णानगर के प्रेमनगर में दूध लेने जा रहे बुजुर्ग पर पिता-पुत्र ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि मारपीट के दौरान गर्दन पर पैर रखकर दबाने से बुजुर्ग अचेत हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर निवासी जगदीश प्रसाद पांडेय सोमवार शाम छह बजे दूध लेने निकले थे। इसी दौरान मोहल्ले के सूर्य प्रकाश अग्निहोत्री उर्फ टिर्रू और उसके बड़े बेटे ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि विरोध करने पर दोनों ने बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटा। आरोप है कि बड़े बेटे ने उनकी गर्दन पर पैर रखकर दबाया, जिससे वह अचेत हो गए। पुलिस के मुताबिक शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने सोमवार देर रात कृष्णानगर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.