Lucknow News: दूध में नशीला पदार्थ पिलाया, सिर पर मूसल से वार कर की थी हत्या
लखनऊ, अक्टूबर 31 -- Lucknow News: आशियाना में वृद्धा नीरा गुप्ता (65) की हत्या और लूटपाट की वारदात की साजिशकर्ता पूर्व नौकरानी बाराबंकी की मोनी रावत निकली। करीब एक साल पहले मोनी ने नीरा के घर काम छोड़ने के दौरान ही हत्या की साजिश रची थी। मोनी ने एक नाबालिग को विश्वासपात्र बताते हुए नीरा के घर काम के लिए रखवाया था। उससे नीरा को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। चोरी की वारदात के दौरान होश में आने पर नाबालिग ने ही नीरा के सिर पर इमामदस्ते के मूसल से हमला कर और सहयोगी ने तकिए से मुंह गला दबाकर हत्या कर दी। आशियाना पुलिस ने हत्या, लूटपाट की वारदात में शामिल पूर्व नौकरानी समेत तीन लोग और नाबालिग नौकरानी को पकड़कर घटना का खुलवाया किया है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: आशियाना में सिर पर वार कर वृद्धा की हुई थी हत्यापुलिस ने आरोपियों को किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.