लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: हैदरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला, बालिका का शव कुएं में मिला, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, तमंचा और कारतूस बरामद

बालिका का शव कुएं में मिला बाराबंकी। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को 11 वर्षीय बालिका को अगवा करने के दुष्कर्म कर शव को कुएं में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारोपी को पुलिस 10 घंटे के अंदर मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी युवक के दोनों पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार बालिका के पिता ने गांव के ही उत्तम सिंह पर आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की और शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे आरोपी को ग्राम पोखरा के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गो...