Lucknow News: दुबग्गा में विद्यालय की अव्यवस्थाओं से नाराज छात्राओं ने लगाया जाम
लखनऊ, अगस्त 17 -- Lucknow News: पारा के मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई ठप होने से नाराज सौ से अधिक छात्राएं सोमवार सुबह स्कूल की बाउंड्री फांदकर सड़क पर उतर आईं। झमाझम बारिश के बीच तीन किमी पैदल चलकर छात्राओं ने दुबग्गा स्थित कानपुर बाइपास पर जाम लगा दिया। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग को लेकर 'जेन अल्फा' ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया, तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने उन्हें किसी तरह संभाला। प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने जल्द शिक्षकों की तैनाती का आश्वासन देकर करीब तीन घंटे से जारी छात्राओं के प्रदर्शन को शांत कराया。 यह भी पढ़ें- लखनऊ में फिर सड़क पर जेन-अल्फा; टीचरों की कमी पर छात्राओं ने खोला मोर्चा, रोड किया जामछात्राओं की प्रयत्नशीलता विद्यालय की कक्षा छह से 12वीं तक की सौ से ज्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.