लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: काकोरी। दुबग्गा में बेगरिया रोड पर रविवार सुबह बाजारखाला निवासी रामप्रसाद 56 की मौत हो गई। सांस की बीमारी से पीड़ित रामप्रसाद भाई मुन्नालाल से मिलने आए थे। घर जाते समय कॉम्प्लेक्स के बाहर गिर पड़े। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। ----पुलिस ने मजदूर को परिजनों से मिलायारहीमाबाद। चंडीगढ़ में नौकरी करने वाले बिहार निवासी ओमप्रकाश मिश्रा (39) भटक कर रहीमाबाद के रसूलाबाद पहुंच गए। पुलिस ने पूछताछ कर गोपालगंज पुलिस से संपर्क किया। 10 दिन से लापता ओमप्रकाश को उनके भतीजे शशि भूषण मिश्रा के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...