लखनऊ, अक्टूबर 7 -- Lucknow News: काकोरी। दुबग्गा में पटाखा खरीदने जा रहे ई-रिक्शा सवार व्यापारी से जेब काटकर 35 हजार की नकदी चोरी हो गयी। पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार बहराइच के नया पुरवा गांव थाना बौंदी निवासी नसीम अहमद बुधवार सुबह बहराइच से से दुबग्गा के अमेठिया सलेमपुर स्थित पटाखा मंडी में पटाखा खरीदने के लिए आए थे। दुबग्गा चौराहे पर उतरकर ई रिक्से से पटाखा मंडी जा रहे थे जहाँ रिक्शा पर पहले से एक बुजुर्ग और एक युवक बैठे हुए थे। पटाखा मंडी ले पास सभी लोग उतर गए। रिक्से से उतरने के बाद नसीम ने जेब में हाथ डाला तो जेब कटी थी और उसमें रखे 35 हजार चोरी हो गए थे। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर जांच पड़ता...