Lucknow News: दुबग्गा में नकली ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्टरी पकड़ी
लखनऊ, नवम्बर 24 -- Lucknow News: दुबग्गा में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन बनाने का काला कारोबार पकड़ा गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने ग्राम मौहारी (जेहटा) में सुनसान मकान पर छापा मारकर करीब 2.05 करोड़ रुपये का माल बरामद किया। मौके से दिलदार और इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पहले भी इसी अपराध में जेल जा चुके हैं। छापेमारी के दौरान मकान के पीछे खड़ी पिकअप में दोनों बोरियां लाद रहे थे। भीतर लोहे के दरवाजे के पीछे बने कमरे में ऑक्सीटोसिन बनाने और पैकिंग का पूरा सेटअप मिला। टीम ने 37 बोरियों में रखी करीब 3700 बोतलें, 177800 प्लास्टिक एम्प्यूल, 35 लीटर लिक्विड और तीन पैकिंग में संदिग्ध पाउडर बरामद किया। साथ में करीब आठ हजार खाली बोतलें, 44 हजार ढक्कन, पांच हजार रबर कैप, सीलर मशीनें, पाइप और अन्य उपकरण मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.