लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: काकोरी में दुबग्गा उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले जेहटा में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने चार बिजली खंभों से तार काट कर फरार हो गए। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उपकेंद्र और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद गुरुवार को लेसा कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की। वहीं, विभागीय अधिकारी भी मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में रात की गश्त को सख्ती से बढ़ाया जाए और इस वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...