लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: मड़ियांव में जनरल स्टोर की दुकान के अंदर एक युवक ने महिलाओं के सामने अश्लील हरकत कर दहशत फैला दी। आरोपी दुकान में घुसा, गाली-गलौज की और फिर सारे कपड़े उतारकर नंगा हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रीति नगर फैजुल्लागंज में किराए की दुकान चलाने वाली महिला के साथ गुरुवार को यह शर्मनाक घटना हुई। पीड़िता का आरोप है कि ढुढोली निवासी मोंटू गुप्ता पुराने हिसाब-किताब को लेकर दुकान पर आया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर वह जबरदस्ती दुकान के अंदर घुस गया। उस समय दुकान में महिला के साथ उसकी भतीजी भी मौजूद थी। आरोप है कि मोंटू ने दोनों के सामने अचानक अपने सारे कपड़े उतार दि...