Lucknow News: दीवार में लगे लॉकर को काटकर पार किया लाखों का माल
लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: जलालपुर में चोरों ने घर की दीवार में बने लॉकर को ग्लैण्डर मशीन से काटकर लाखों का सामान उड़ा दिया। जलालपुर निवासी अनुज राजपूत कपड़े सिलाई का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात गर्मी के चलते वह माता-पिता, पत्नी और भाई के साथ मकान की पहली मंजिल पर सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे चोरों ने नीचे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने कमरे की दीवार में बने लॉकर को मशीन से काट दिया। लॉकर में पत्नी की डिलीवरी के लिए रखे 40 हजार रुपये नकद और करीब 3 लाख रुपये के जेवरात थे। चोर सभी सामान लेकर फरार हो गए। ---बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरीसरोजनीनगर। बिजनौर थाना क्षेत्र की ओमेक्स सिटी में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने गर्विता सिंह के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, 50 हजार नकदी, घड़ियां और यूनियन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.