Lucknow News: दीवार फांदकर ढाबे में घुसा चोर, गल्ले से 5.75 लाख रुपये उड़ाए
लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: सरोजनीनगर,(लखनऊ) संवाददाता। लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री बालाजी ढाबा में शुक्रवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। दीवार फांदकर ढाबे में घुसे चोर ने गल्ले में रखे 5.75 लाख रुपये पार कर दिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। राजाजीपुरम निवासी शैलेश यादव कानपुर रोड स्थित पुरानी चुंगी के पास श्री बालाजी ढाबा चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह ढाबा बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह कर्मचारी ढाबा खोलने पहुंचे तो गल्ले से 5 लाख 75 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक दीवार फांदकर ढाबे के अंदर घुसता दिखाई दिया। फुटेज में वह गल्ले से नकदी निकालकर बैग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.