लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: मोहनलालगंज के पुरसेनी गांव में गुरुवार तड़के सूबेदार मिश्रा के घर के पीछे की दीवार फांदकर चोर घुस गया। आहट सुनकर परिजनों की नींद खुली तो घर के अंदर युवक को देख शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी खूब पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मोहनलालगंज थाने ले गई। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर राम बाबू ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जाए जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...