Lucknow News: दीवार गिरी, तीन घायल, एक दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त
लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। मड़ियांव के अजीज नगर चौकी के पास इन्द्रपुरी कालोनी में शनिवार दोपहर 12.30 बजे एक खाली प्लाट की जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में एल्डिको निवासी परवीन अजीज, एक निजी होम लोन कंपनी एरिया मैनेजर विवेक सिन्हा, विकास बाला जी, फरहद घायल हो गए। पुलिस ने सड़क पर बिखरे मलबे को हटवाकर रास्ता साफ कराया। दीवार इतनी लंबी थी कि उसके गिरने से आसपास खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि यह प्लॉट सुल्तानपुर रोड निवासी मनोज अग्रवाल का है।बड़ा हादसा टलादो सौ मीटर लंबी, 12 फुट ऊंची दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय निवासी संदीप तिवारी, ज्ञान शुक्ला, फहीम, किशन गुज्जर, शुभम तिवारी आदि भाग कर मौके पर पहुंचे। घायलों को मलबे से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.