Lucknow News: दिव्य दीपावली मेला दे रहा दिव्यांगजनों के हुनर को मंच
लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को लखनऊ में 'दिव्य दीपावली मेला-2026' का भव्य आयोजन किया गया। विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस राज्य स्तरीय मेले में नौ विभागीय संस्थाओं एवं 16 स्वैच्छिक संस्थाओं ने सहभागिता की। मेले में दिव्यांगजनों द्वारा तैयार हस्तशिल्प, कलात्मक सजावटी सामग्री, पारंपरिक दीपक, मोमबत्तियां, दीपावली पूजन सामग्री, दैनिक उपयोग की गृह उपयोगी वस्तुएं एवं अन्य हस्तनिर्मित उत्पादों के भव्य स्टॉल लगाए गए। इस मौके पर प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन अपनी क्षमता और लगन के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने में सक्षम हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.