लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: इटौंजा,लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर हाईवे स्थित इटौंजा ओवर ब्रिज पुल के नीचे एक दिव्यांग व्यक्ति दीवार के किनारे जमीन पर बैठकर मोची का काम किया करता था। बुधवार को लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ओवर ब्रिज के नीचे मोड़ लेते समय उसे बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मरपा गांव, इटौंजा निवासी प्रेम (56) के रूप में हुई है, जो ओवर ब्रिज पुल के नीचे जमीन पर बैठकर मोची का काम करता था। जानकारी के अनुसार, बीकेटी थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी चालक कुलदीप लखनऊ की ओर से कार चलाते हुए आ रहा था। जैसे ही उसने ओवर ब्रिज के नीचे मोड़ लिया, वहां बैठे दिव्यांग प्रेम ...