Lucknow News: दिनदहाड़े मंदिर के बाहर से बुजुर्ग का अपहरण, बाइक सवार बदमाशों ने किया अगवा
लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: सरोजनीनगर,(लखनऊ)संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह भरी दिनदहाड़े एक बुजुर्ग के अपहरण की घटना सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। पूजा से लौटते ही जैसे ही वह मंदिर परिसर के बाहर निकले, बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपियों ने पहले बुजुर्ग के साथ मारपीट की, फिर उन्हें जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर बंथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.