Lucknow News: दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, महज 35 मिनट में वारदात को दिया अंजाम
लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: सरोजनीनगर, (लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने महज 35 मिनट के भीतर वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजनौर के अवध रेजिडेंसी निवासी अनामिका सिंह पत्नी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब 3:50 बजे वह घर में ताला लगाकर बच्चों को कोचिंग छोड़ने निकली थीं। शाम करीब 4:25 बजे वापस लौटीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे थे और उसमें रखे कीमती गहने, नकदी, बच्चों के दस्तावेज समेत कई महत्वपूर्ण कागजात गायब थे। यह देख उनके होश उड़ ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.