लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: गोमती नगर जनकल्याण समिति विश्वास खंड-2 ने शनिवार को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी गठित की। इस दौरान दिग्विजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंजलि उपाध्याय को उपाध्यक्ष और कैलाश चंद्र कांडपाल को सचिव चुना गया। वहीं, जगदम्बा प्रसाद सिंह संगठन सचिव, ओम प्रकाश सिंह सहायक सचिव, शिखा उपाध्याय सांस्कृतिक एवं प्रचार सचिव तथा राम प्रकाश तिवारी कोषाध्यक्ष बने। प्रेम चन्द्र चौधरी और रवि शंकर मालवीय को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी दया शंकर उपाध्याय और पर्यवेक्षक संजय निगम भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...