Lucknow News: दांत में कीड़ा लगने पर निकलवाएं नहीं, इलाज कराएं
लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: दांत में कीड़ा लगने या दर्द होने पर उसे निकलवाना ही एकमात्र विकल्प नहीं है। रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) व दूसरे इलाज से खराब दांत को बचाया जा सकता है। इससे मरीज का अपना प्राकृतिक दांत बना रहता है। चबाने की क्षमता भी बरकरार रहती है। यह जानकारी केजीएमयू दंत संकाय के कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग के डॉ. रमेश भारती ने दी। विश्व एंडोडॉन्टिक्स दिवस पर केजीएमयू में संगोष्ठी हुई। डॉ. रमेश भारती ने कहा कि करीब 10 फीसदी मरीज दांत बचाने के इलाज के बजाय उसे निकलवाने की मांग करते हैं। कई मरीज बार-बार अस्पताल आने और इलाज में लगने वाले समय से बचना चाहते हैं। ऐसे में मरीजों को समझाया जाता है कि प्राकृतिक दांत को बचाना लंबे समय में बेहतर हो सकता है। यह भी पढ़ें- मुंह की बदबू दूर करने के लिए क्या लें और कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.