Lucknow News: दस साल से बिना फिटनेस चल रही मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- Lucknow News: परिवहन विभाग की टीम ने शहर में चल रही एंबुलेंसों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान एक को सीज किया और 10 के चालान किए। अभियान के दौरान मेडिकल कॉलेज की एक एंबुलेंस 10 सालों से बिना फिटनेस के चलते हुए मिली। टीम ने इसे सीज करना चाहा पर चालक एंबुलेंस को छोड़ कर चला गया, जिससे सीज नहीं किया जा सका। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव के नेतृत्व में विभाग की टीम ने अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 16 एंबुलेंसों की जांच की गई, जिसमें 11 अधूरे कागजातों के साथ चलते मिले। मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान लारी के गेट पर मौजूद एंबुलेंस की जांच में पता चला कि यह केजीएमयू के रजिस्ट्रार के नाम से दर्ज है लेकिन 10 साल से फिटनेस ही नहीं कराया गया है। प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र और बीमा भी फेल है। जांच के दौरान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.