लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: यूपी में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों से नियुक्ति व शैक्षिक दस्तावेज मांगे जाने का विरोध शुरू हो गया है। 18 नवंबर को सभी जिलों में शिक्षक इसे लेकर विरोध करेंगे। वहीं सात सूत्रीय मांग पत्र सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सौंपा जाएगा।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा की ओर से सभी शिक्षकों को इसका विरोध करते हुए दस्तावेज न जमा करने की अपील भी की गई है। उनका कहना है कि अगर किसी शिक्षक के खिलाफ जांच चल रही है या गड़बड़ी की शिकायत है तो उसकी जांच की जा सकती है। आखिर सभी शिक्षकों के दस्तावेज क्यों जांचे जाएं। बेसिक शिक्षा विभाग इस मामले में उच्च न्यायालय की पीठ में अपील करे और फिर इस पर शासन रोक लगाए। अपना पक्ष ढंग से न्यायालय में रखने पर राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। टीईटी...