Lucknow News: दवा व्यापारियों के प्रदर्शन दो संगठनों का किनारा
लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: एफएसडीए के विरोध में दवा व्यापारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर किए गए प्रदर्शन से लखनऊ के दो प्रमुख दवा व्यापारी संगठन अलग रहे। लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन और दवा विक्रेता समिति ने स्पष्ट किया कि उनके संगठनों ने इस प्रदर्शन का आह्वान नहीं किया था। न ही वे इसमें शामिल हैं। दोनों संगठनों ने दवा व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर कारोबार सुचारू रूप से जारी रखने की अपील की। साथ ही कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा, आपसी एकता और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.