लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: यदि किसी को कैंसर है। सटीक इलाज के लिए चक गंजरिया स्थित कैंसर संस्थान आ रहे हैं तो इरादा बदल दें। खासतौर पर जिनका दवाओं से इलाज होना है। कैंसर की अंतिम अवस्था में पैलिएटिव केयर की दशा में। सीटी-पैट स्कैन जैसी सामान्य जांच के लिए। इन विभागों में एक भी डॉक्टर तैनात नहीं है। नतीजतन मरीजों को समुचित इलाज मुहैया कराने में अड़चन आ रही है। कैंसर संस्थान में 30 विभाग में डॉक्टरों के 121 पद स्वीकृत हैं। इनमें 12 विभागों में एक भी नियमित डॉक्टर नहीं है। करीब 300 बेड के संस्थान में 35 नियमित डॉक्टर तैनात हैं। मेडिकल आंकोलॉजी, न्यूक्लीयर मेडिसिन, रेडियो डायग्नोसिस, पैलिएटिव केयर, प्लास्टिक सर्जरी, गेस्ट्रो सर्जरी, यूरोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैब्लिटेशन (पीएमआर), त्वचा, डेंटल, बायोकेमेस्ट्री, साइको आंकोलॉजी विभाग श...