लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। बिजली विभाग में तैनात दलित और पिछड़ा वर्ग के अभियंताओं के खिलाफ फर्जी शिकायतों पर पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन कानूनी कार्रवाई करेगा। संगठन की गुरुवार को हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया।एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी केन और कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कुछ आरक्षण विरोधी तत्व, जिनमें पावर कॉरपोरेशन के सिविल विंग में तैनात एक सहायक अभियंता, कुछ अन्य अभियंता और एक ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार फर्जी शिकायतों में जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस मसले पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत अन्य को जानकारी दी जा चुकी है। आरपी केन ने कहा कि हम इस मसले पर कानूनी कार्रवाई करने का भी विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि, पंजाब का सिम कार्ड इस्तेमाल करके एक फोन नंबर से दलित व पिछड़ा वर्ग के अभियंताओं के खिला...