लखनऊ, सितम्बर 25 -- Lucknow News: केजीएमयू नेत्र रोग विभाग में दवा के दलालों की घुसपैठ पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार को इलाज कराने आए मरीज चैतन्य शर्मा को एक दलाल कमीशन के चक्कर में परिसर के बाहर निजी मेडिकल स्टोर ले गया। वहां डॉक्टर की पर्ची पर Rs.1,018 रुपये में आई ड्रॉप और टैबलेट समेत पांच दवाएं दी गईं। मरीज का आरोप है कि घर पहुंचकर जब उसने दवाओं की जांच की, तो उनमें से चार एक्सपायर्ड निकलीं। हैरानी की बात यह है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने फर्जीवाड़ा करते हुए बिल पर दवाओं की एक्सपायरी वर्ष 2027 दर्ज कर रखी थी। पीड़ित जब दवाएं वापस कर अपने रुपये मांगने दुकान पहुंचा, तो संचालक ने टालमटोल शुरू कर दी। दुकानदार के इस रवैये से परेशान होकर मरीज ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है。

जांच की मांग इस घटना के बाद केजीएमय...