Lucknow News: दर्द की दवा समझ खा ली चूहे मारने की दवा, किशोरी की मौत
लखनऊ, सितम्बर 5 -- Lucknow News: रहीमाबाद में दर्द की दवा समझकर चूहे मारने की दवा खाने से किशोरी की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे सुरगौला गांव में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुरगौला निवासी किसान रामपाल की बेटी शेजल (15) को शुक्रवार सुबह सिर में दर्द था। उसने मां जानकी से दवा मांगी। मां ने किचन के ऊपर रखे डिब्बे से दवा निकाल कर खाने को कहा। शेजल ने डिब्बे से एक पुड़िया निकाली और उसमें रखी दवा खा ली। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, उल्टी होने लगी और वह बेहोश होने लगी। घबराए परिजन उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने पूछा कि छात्रा ने कौन सी दवा खाई है, तो परिजनों ने घर जाकर डिब्बे की जांच की। पिता रामपाल ने देखा कि बेटी ने दर्द की गोली की जगह गलती से चूहे मारने की दवा खा ली थी। परिजनों ने डॉक्टरों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.