Lucknow News: दरवाजा खुलवाया, गले पर चाकू रखकर मंगलसूत्र-मोबाइल लूटा
लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: पारा थाना क्षेत्र के फतेहगंज स्थित सालासर ड्रीम सिटी में शनिवार रात लुटेरों ने किराए पर रहने वाले विकलांग युवक के घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने गले पर चाकू लगाकर महिला से मंगलसूत्र-कान की बालियां और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद दंपति को कमरे में बंद कर ई-रिक्शा की बैटरियां खोल ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जौनपुर के मछलीशहर सरावां निवासी दिनेश पटेल बाएं हाथ से विकलांग हैं। पिछले पांच साल से वह पत्नी शैला और बच्चों के साथ शिवचरण यादव के घर में किराए पर रहते हैं। दिनेश के अनुसार शनिवार रात 11 बजे एक युवक ने ई-रिक्शा ले जाने की बात कहकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही तीन अन्य युवक घुस आए। लुटेरों ने दिनेश के गले पर चाकू रख दिया और बरामदे में खड़े ई-रिक्शा की बैटरियां खोलने लगे। शोर सुनकर पत्नी शैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.