लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: ठाकुरगंज में भोजन करने के बाद बाहर टहल रहे युवक को दबंगों ने कहासुनी के बाद गालियां देते हुए चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव में बाहर आई बहन को भी मारा पीटा। मोहल्ले के लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। जख्मी युवक का केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। ठाकुरगंज थाने में पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। ठाकुरगंज के कंघी टोला निवाजगंज सिरके वाली गली निवासी घनपत साहू की बेटी निशा साहू के मुताबिक उनका भाई मोनू साहू ड्यूटी से लौट कर घर आया। फिर भोजन करके बाहर टहलने निकला था। आरोप है कि इसी दौरान घर के बाहर खड़े हिमांशु पाठक, प्रेम पाठक उर्फ मटरी और बब्लू पाठक भाई मोनू से किसी बात पर कहासुनी करने लगे। उसे गालियां दीं। फिर तीनों ने मोनू को पीटते हुए चाकू से उस पर...