Lucknow News: दबंगों ने अधिवक्ता पर किया हमला
लखनऊ, जुलाई 4 -- Lucknow News: हजरतगंज में शुक्रवार रात होटल चार मिनार के पास दबंगों ने कैसरबाग के घसियारी मंडी निवासी अधिवक्ता कृष्ण कुमार सोनकर पर ईंट से हमला कर दिया। हजरतगंज पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात वह दोस्त अभिषेक शुक्ला से मिलने हजरतगंज गए थे। वहां से दोनों होटल चार मिनार पहुंचे। होटल के पास वह बाथरूम करने के लिए बाइक से उतरकर सडक के दूसरी ओर जा रहे थे। आरोप है कि तभी वहां तुषार सोनकर तीन साथियों के साथ आ गया और मारपीट करने लगा। इस दौरान किसी ने उन पर ईंट और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर दोस्त अभिषेक और अन्य लोग मदद के लिए दौड़े। आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उन पर पहले भी हमला किया था। इसकी रिपो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.