Lucknow News: दफ्तर में शराब पीने के आरोपी बलरामपुर के समाज कल्याण अधिकारी निलंबित
लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: कार्यालय में शराब पीने तथा वसूली के आरोप में शासन ने बलरामपुर के जिला समाज कल्याण अधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) राहुल गुप्ता को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं। विस्तृत जांच होने तक उन्हें समाज कल्याण निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। यह कार्रवाई देवीपाटन मंडल गोंडा के उप निदेशक की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
जांच में लगे आरोप समाज कल्याण कार्यालय बलरामपुर के एक कनिष्ठ सहायक की शिकायत पर मंडलीय उप निदेशक ने जांच की थी। जांच में पाया गया कि राहुल गुप्ता अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। कार्यालय की गरिमा के खिलाफ दफ्तर में ही शराब पीते हैं। अवैध वसूली और कर्मचारियों से गाली गलौज के आरोप पाए गए।
कार्य आवंटन में असमानता कार्यालय के कर्मचारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.